रवि और बालेन बीच समझौता
काठमांडू, पुस ८ – रास्वपा सभापति रवि लामिछाने और काठमांडू के मेयर बालेन साह के बीच आगामी राजनीतिक यात्रा एक साथ करने का समझौता हुआ है । स्रोत अनुसार इस यात्रा के क्रम में इस बार के चुनाव में बालेन को भावि प्रधानमंत्री के रुप में समर्थन करने का समझौता किया गया है । समझौता अनुसार दूसरे चुनाव में रवि का समर्थन करेंगे ।
कल रात रास्वपा केन्द्रीय सदस्य असिम साह के म्यूजिक कम्पनी के कार्यालय के भवन में बालेन और रवि लामिछाने के बीच लगभग ७ घण्टा वार्ता हुई थी । आज सुबह से ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है ।
स्रोत अनुसार ‘शुरु में बालेन, कुमार बेन, रवि और असिम साह बीच लगभग ४५ मीनट संयुक्त बातचीत हुई । इसके बाद असिम और कुमार बेन को बाहर रखकर रवि–बालेन बीच ४–५ घण्टें की बातचीत हुई ।
दोनों के निकट स्रोत अनुसार आगामी राजनीतिक यात्रा दोनों साथ ही करेंगे यह लगभग तय हो ही गया है । हो सकता है कि आज भी वार्ता हो आगे कैसे क्या करना है इसे लेकर ? स्रोत के अनुसार बालेन और रवि दोनों पार्टी बनाकर एक साथ आगे बढ़ेंगे और शक्ति बंटवारे को लेकर भी चर्चा चली है । स्रोत के अनुसार बालेन रास्वपा की घंटी चुनाव चिह्न को भी स्वीकार्न करने को तैयार है लेकिन पार्टी के नाम को लेकर बातचीत जारी है ।

