राष्ट्रपति पौडेल ने देउवा, ओली तथा प्रचंड को विचार विमर्श के लिए बुलाया
काठमांडू, पुस ८ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने विघटित प्रतिनिधि सभा में तीनों बड़े दल के सभापति और प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को एक ही साथ विचार विमर्श के लिए बुलाया है । राष्ट्रपति के सचिवालय ने जानकारी दी है कि नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा,नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को एक ही साथ विचार विमर्श के लिए बुलाया गया है । मंगलवार दोपहर ३ बजे राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में विचार विमर्श के लिए बुलाया गया है । राष्ट्रपति ने एजेंडा के बारे में कुछ नहीं बताया है ।

