Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्मी में भारतीय सहयोग से स्कूल भवन का शिलान्यास, 3.8 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से बनेगा नया भवन

 


काठमांडू/गुल्मी, 2082 पौष 8 । नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश अंतर्गत गुल्मी जिले के धुर्कोट गांवपालिका–3 स्थित श्री निन्यूखर्क माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास आज किया गया। यह शिलान्यास काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की काउंसलर श्रीमती गीतांजलि ब्रैंडन और धुर्कोट गांवपालिका के अध्यक्ष श्री भुपाल पोखरेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह विद्यालय भवन भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से 3.8 करोड़ नेपाली रुपये की लागत में निर्माण किया जाएगा। परियोजना को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (High Impact Community Development Project) के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका कार्यान्वयन धुर्कोट गांवपालिका के माध्यम से होगा।
निर्माणाधीन भवन दो मंजिला होगा, जिसमें आधुनिक कक्षाएं, फर्नीचर तथा अन्य सहायक संरचनाएं शामिल होंगी। इस नए बुनियादी ढांचे से स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर धुर्कोट गांवपालिका के अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा अन्य स्थानीय सरोकारवालों ने शिक्षा क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे विकास सहयोग की सराहना की।
भारत और नेपाल निकट पड़ोसी तथा विकास साझेदार देश हैं। दोनों देशों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और बहुआयामी सहयोग जारी है। उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारत सरकार नेपाल सरकार के विकास और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर समर्थन प्रदान कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *