Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित, 4 महिलाएँ समेत 30 लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगंज/(बाँके)। पवन जायसवाल।
नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के आयोजन में पौष 6 गते, रविवार को रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 4 महिलाओं सहित कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया।

यह रक्तदान कार्यक्रम नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित प्रादेशिक रक्त संचार सेवा, नेपालगंज के तकनीकी सहयोग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नेपाल पत्रकार महासंघ लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई और नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा अध्यक्ष नवीन गिरी ने संयुक्त रूप से प्रादेशिक रक्त संचार सेवा के वरिष्ठ तकनीकी अधिकृत एवं प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी को रक्त संकलन की थैली हस्तान्तरण कर किया।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य, बाँके के पूर्व अध्यक्ष एवं दैनिक नेपालगंज के सम्पादक झलक गैरै, नेपाल प्रेस यूनियन बाँके के अध्यक्ष प्रिया स्मृति ढकाल, कालपृष्ठ दैनिक के सम्पादक कमल खत्री, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के सचिव कृष्ण ओली, पहल केसी, मेघराज जिएम, सनातन आवाज के संवाददाता धर्म प्रकाश जायसवाल, पञ्चम धोबी, जागेश्वर सिंह थारु, शम्भु प्रसाद थारु, शंकर प्रसाद खनाल, लोकनाथ शर्मा, सोम गुरुङ, दुर्ग बहादुर बिक, सुनिता श्रेष्ठ, बिनोद कुमार बैश्य, लोकमाया सुवेदी (सुमित्रा), मिसन टुडे राष्ट्रीय दैनिक के शुभाकर विश्वकर्मा, विष्णु प्रसाद बेल्वासे, पूर्णचन्द्र सुवेदी, पियूष प्रजापति, भीम बहादुर डाँगी, रामसुन्दर थारु, लक्ष्मी तिमिल्सेना, राजेन्द्र रोकाय, बिनोद गौतम, प्रेम एसके तथा नेपालगंज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. 10 के स्वास्थ्यकर्मी धर्मेन्द्र सिंह, यशोदा थापा और सर्जिना बुढा ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त संचार सेवा नेपालगंज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सुनिल पुलामी मगर, कविराज जैसी, प्रशान्त थारु, बैकुण्ठ रेग्मी और बीरेन्द्र योगी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के सचिव कृष्ण ओली द्वारा संचालित कार्यक्रम में महासंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम केसी, नीरज गौतम, रुद्र सुवेदी, नेपाल प्रेस यूनियन बाँके के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन ओली, उपाध्यक्ष करुणा शाह, शमीरमान श्रेष्ठ, सलामत अली शेष, शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढें   एमाले और अन्य दल मिलकर सशक्त आंदोलन करेंगे – महेश बस्नेत

कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को कदर–पत्र प्रदान किए गए, वहीं प्रादेशिक रक्त संचार सेवा नेपालगंज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी ने नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा को धन्यवाद–पत्र प्रदान किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com