मध्यरात में रवि और बालेन ने की मुलाकात
काठमांडू, पुस ८ – रास्वपा सभापति रवि लामिछाने और काठमांडू के मेयर बालेन साह बीच मध्यरात में मुलाकात हुई है । यह मुलाकात सकरात्मक हुई है । दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग ५ घंटें तक चली । बीति रात असिम साह की म्यूजिक कम्पनी जी २१ के कार्यालय में रवि और बालेन बीच मुलाकात हुई । मुलाकात के बाद दोनों एक ही गाड़ी में एक साथ निकले ।
इस मुलाकात में असीम साह भी शामिल थे । उन्होंने जानकारी दी कि यह मुलाकात बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही और आगे मिलकर जाना होगा इस विषय पर भी विचार किया गया । मुलाकात में जिन विषयों पर विचार विमर्श किए गए वे विषय सार्वजनिक तो नहीं हुए हैं लेकिन यह मुलाकात एकता का संदेश दे रही है ।
असिम साह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘यह देश की मांग हैं कि बालेन और रवि एक साथ मिलकर आगे बढ़े ।उसकी सुखद शुरुआत हुई है आज ।
उन्होंने फेसबुक में भी लिखा है कि ‘अन्ततः कथा की सुखद शुरुआत हुई है । ये दोनों केवल किसी व्यक्ति की पसंद नहीं हैं ये देश ने खोजा है और इनसे देश को बहुत उम्मीदें हैं । हम सब नेपालियों को बधाई । ’


