Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी और बालेन बीच जारी वार्तास्थल में अमरेश सिंह का प्रवेश

 
अमेरशकुमार सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ दिसंबर । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने और काठमांडू महानगर के मेयर बालेन शाह के बीच चल रही बातचीत के दौरान वार्ता स्थल पर पूर्व स्वतंत्र सांसद अमरेश सिंह भी पहुँचे ।
कुपंडोल स्थित बालेन के सहयोगी कुमार बेन के घर में रवि और बालेन के बीच बातचीत जारी थी, उसी समय अमरेश सिंह भी बाहर मौजूद देखे गए । बेन के घर पर जेनजी प्रतिनिधि सुदन गुरुङ सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति बताई गई है ।
२१ फागुन को घोषित प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर खुद को नई और वैकल्पिक शक्ति बताने वाली पार्टियाँ आपसी गहन चर्चा में जुटी हुई हैं । भदौ २३ और २४ को हुए जेनजी विद्रोह के बाद यह धारणा मजबूत होती जा रही है कि अब की राजनीति में कांग्रेस, एमाले जैसी पुरानी पार्टियों और उनकी पुरानी पीढ़ी के नेताओं की भूमिका नहीं होनी चाहिए । जेनजी समूह की भी यही मांग है कि रवि लामिछाने, बालेन शाह और कुलमान घिसिङ जैसे व्यक्तित्व एकजुट होकर आगे आएँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com