जसपा नेपाल प्रदेश स्तरीय विरोध सभा आज से शुरु
काठमांडू, पुस १२ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल प्रदेश स्तरीय विरोध सभा आयोजित करने जा रही है । प्रचार विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने जानकारी दी कि संविधान संशोधन, निर्वाचन क्षेत्र पुर्निनिर्धारण, जनता द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली की व्यवस्था आदि के २८ बूँदे विभिन्न मांग और राष्ट्रीय मुद्दा को उठाते हुए विभिन्न संघर्ष का कार्यक्रम करती आ रही जसपा नेपाल शनिवार से प्रदेश स्तरीय विरोध सभा करने जा रही है । बस्नेत के अनुसार प्रदेश स्तरीय विरोध सभा के कार्यक्रम अंतर्गत आज विराटनगर में पार्टी विरोध सभा करने जा रही है । पुस १४ गते मधेश प्रदेश के जनकपुर में, १५ गते वीरगंज में और १७ गते लुम्बिनी प्रदेश के भैरहवा में विरोध सभा का आयोजन करने जा रही है । उनका कहना कि विरोध सभा को पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ ही शीर्ष नेता भी संबोधन करेंगे । इसी बीच सातों प्रदेश में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण, पार्टी प्रदेश समितियों का अधिवेशन समेत संपन्न कराई जाएगी ।

