Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के विभिन्न स्थानों में बिजली कटौती

 

काठमांडू, पुस १२ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण ने आज राजधानी काठमांडू के विभिन्न स्थानों में बिजली कटौती की जाने की जानकारी दी है । प्राधिकरण ने सूचना प्रकाशित कर जानकारी दी है कि पानीपोखरी फीडर और हॉस्पिटल फीडर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में आज सुबह ११ बजे से लेकर अपराह्न १ बजे तक बिजली नहीं रहेगी । प्राधिकरण के अनुसार, लाजिम्पाट, पानीपोखरी, महाराजगंज, त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी । इसी तरह, राष्ट्रपति भवन, नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसन्धान व्यूरो और नेपाल पुलिस अस्पताल आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहने की जानकारी प्राधिकरण के महाराजगंज वितरण केन्द्र ने दी है ।
काठमांडू उपत्यकामध्य तथा उत्तर वितरण प्रणाली सुदृढीकरण आयोजन द्वारा वितरण प्रणाली भूमिगत कार्य चल रहा है और भूमिगत कार्य जो सम्पन्न हो चुका है उसके केवल जोड़ने के लिए बिजली कटौती की जा रही है । निर्धारित समय से पहले यदि काम हो जाता है तो बिजली प्रवाह होने की भी सूचना दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com