जहरसिंहपौवा– दुर्घटना – पाँच की मृत्यु, ३३ घायल
काठमांडू, पुस २४ – काठमांडू के जहरसिंहपौवा–साँखु सड़क खण्ड में हुए बस दुर्घटना में मृत्यु होने वालों की संख्या ५ पहुँच गई है । ३३ घायलों का ईलाज भल रहा है । बा ४ ख ८७८८ नंबर की बस बुधवार की शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें अब तक तीन महिला और दो पुरुष की मृत्यु हो गई है ।
काठमांडू के गोकर्णेश्वर नगरपालिका–५ जोरपाटी निवासी लगभग ५५-६० वर्षीय अर्जुन लामिछाने की भी ईलाज के क्रम में बीति रात साढे १२ बजे मृत्यु हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या ५ पहुँच गई है । ये जानकारी जिला पुलिस परिसर काठमांडू के सूचना अधिकारी एसपी पवन भट्टराई ने दी है ।
इससे पहले बाँके के कोहलपुर नगरपालिका ५ के निवासी जो हाल में बुढानीलकण्ठ में रह रहे थे, ४९ वर्षीया कामना शर्मा, ताप्लेजुङ के पाथीभरा–५ निवासी बुढानीलकण्ठ नगरपालिका ७ में रह रहे ५१ वर्षीया इन्दिरा लिम्बु, सिराहा निवासी हाल में पेप्सीकोला में रह रहे ५५ वर्षीया शान्ति गुप्ता और पाँचथर निवासी हाल गोठाटार में रह रहे ६५ वर्षीय देवेन्द्र लिम्बु की मृत्यु हो गई थी ।
यह दुर्घटना तब हुई जब नेचर हाउस एन्ड हर्ब इन्टरनेशनल कम्पनी के कर्मचारी पिकनिक से लौट रहे थे ।




