Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस गोरखा ने किया विशेष महाधिवेशन में भाग लेने का आग्रह

काठमांडू, पुस २५ – नेपाली कांग्रेस जिला कार्यसमिति, गोरखा ने गोरखा जिला के सभी महासमिति सदस्यों एवं प्रतिनिधियो से आग्रह किया है वें पार्टी के ‘विशेष महाधिवेशन’में भाग लें ।
पार्टी के जिला सभापति नन्दप्रसाद न्यौपाने सहित गोरखा नगरपालिका के अलावे सभी पालिका समिति के सभापति, क्षेत्रीय सभापतियों के साथ ही संयुक्त हस्ताक्षर सहित एक विज्ञप्ति जारी की और सभी प्रतिनिधिया से आग्रह किया कि वें विशेष महाधिवेशन में भाग लें ।
विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख किया गया है कि पार्टी के भीतर वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक एकता मजबूत बनाने के लिए विशेष महाधिवेशन का होना महत्त्वपूर्ण है । साथ ही विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही नेपाली कांग्रेस और मजबूत, विश्वसनीय और जनमुखी बन सकती है । इन बातों का उल्लेख करते हुए जिला के सभी तह के नेताओं–कार्यकर्ताओं को विशेष महाधिवेशन में सक्रिय उपस्थिति की अपील की है ।
विज्ञप्ति में पालुङटार नगरपालिका के सभापति विमल ढकाल, धार्चे गाँवपालिका के सभापति सन्तबहादुर गुरुङ, सिरानचोक गाँवपालिकाका सभापति भक्तबहादुर गुरुङ, अजिरकोट गाँवपालिका के सभापति जङ्गबहादुर गुरुङ, आरुघाट गाँवपालिका के सभापति राजु गुरुङ, बारपाक सुलिकोट गाँवपालिका के सभापति जीतबहादुर घले, गण्डकी गाँवपालिका के सभापति होमबहादुर राना, भीमसेनथापा गाँवपालिका के सभापति नारायणप्रसाद भट्टराई और चुमनुब्री गाँवपालिका के सभापति सूर्यबहादुर गुरुङ ने हस्ताक्षर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *