Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग नहीं लेंगे विशेष महाधिवेशन पक्ष के सदस्य

 

काठमांडू, पुस २९ – नेपाली कांग्रेस विशेष महाधिवेशन पक्ष के केन्द्रीय सदस्य पार्टी के केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग नहीं लेंगे । बैठक आज सुबह ११ बजे आह्वान की गई है । इस बैठक में महाविेशन पक्ष के केन्द्रीय सदस्यों द्वारा भाग नहीं लिए जाने का निर्णय लिया गया है । बैठक पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा मे होगी । पार्टी के एक पक्ष द्वारा विशेष महाधिवेशन करने के बाद विवाद बढ़ गया है । संस्थापन पक्षीय नेताओं ने विशेष महाधिवेशन को अवैधानिक कहा है वहीं विशेष पक्षधरों का कहना है कि नेतृत्व और नीतियों का  चयन कर आगे बढ़ेंगे ।
पार्टी विवाद को लेकर आज ही दोनों पक्षों के बीच वार्ता होनी है । स्थान और समय तय नहीं किया गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *