Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष महाधिवेशन –कांग्रेस को बदलने और बदली हुई कांग्रेस द्वारा देश को बदलना है – गगन थापा

 

काठमांडू, पुस २९ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने कहा है कि विशेष महाधिवेशन कांग्रेस को बदलने और बदली हुई कांग्रेस द्वारा देश को बदलने के लिए किया गया है । सोमवार बंदसत्र में उन्होंने समसामयिक राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पार्टी स्वयं को सुधारेगी, बदलेगी और कुछ करने में सक्षम होगी ।
थापा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में स्मरण करवाया गया है कि कांग्रेस ने इतिहास में अपनी युगांतकारी जिम्मेदारी पूरी की है और कहा गया है कि अब, एक बार फिर, समय प्रत्येक सदस्य से निष्ठा और उच्च नैतिक आदर्शों की मांग करता है ।
उन्होंने दावा किया कि इस विशेष अधिवेशन ने नेपाली कांग्रेस को एक राजनीतिक दल तक सीमित रखने के बजाय, लोकतंत्र के प्रति वफादार और जनता के प्रति उत्तरदायी शक्ति के रूप में पुनस्र्थापित करने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी ली है ।
इस प्रस्ताव में पार्टी संगठन के प्रत्येक सदस्य को ऊर्जा और न्याय की भावना प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया है । थापा ने कहा कि आम जनता और युवाओं में विश्वास और आशा की किरण फैलानी होगी । इसके साथ ही पार्टी के भीतर और बाहर जो उदासीनता देखी जा रही है उसे दूर करना होगा।
उन्होंने इस बात की भी प्रतिबद्धता जताई कि वे बुजुर्गों द्वारा कायम रखी गई निष्ठा को कमजोर नहीं होने देंगे, साथ ही समर्थकों और शुभचिंतकों के स्नेह को भी बनाए रखेंगे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *