Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को ‘भारत-श्रीलंका हिन्दी गौरव’ सम्मान

 

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर कोलंबो, श्रीलंका में दि: 9 जनवरी, 2026 को आयोजित 20वें लेखक मिलन शिविर में हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार, समृद्ध साहित्य सृजनशीलता तथा सांस्कृतिक संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीय उच्च आयोग, कोलंबो के सभागार में द्वितीय भारत-श्रीलंका हिन्दी सम्मेलन में भाग और सस्वर कविता प्रस्तुति के साथ ‘भारत-श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया। ध्यातव्य है कि मधुबनी, मिथिला के प्रख्यात कवि-साहित्यकार, भूगोलविद्, अवकाशप्राप्त प्राचार्य प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल को हाल ही में बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कुमार ‘वर्णवाल विमल स्मृति सम्मान’ एवं राष्ट्रीय कवि संगम के सप्तम प्रांतीय अधिवेशन, बेगूसराय में ‘अटल रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है जो संपूर्ण मिथिला के लिए गौरव की बात है। इस ‘भारत-श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय महामंत्री एवं विद्यापति मंच, बिस्फी के ख्यातिप्राप्त कवि डॉ. राज कुमार भारती तथा श्रवण सहनी डॉ. संगीता वर्णवाल को भी सम्मानित किया गया है। इनके साहित्य के प्रति समर्पण एवं विभिन्न सम्मानों से विभूषित किये जाने पर स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक भाषाविद्, राष्ट्रीय चिंतक, प्रो० जे. पी. सिंह, सह संयोजक उदय जायसवाल, प्रो. नवोनाथ झा, रीजनल सेकेण्डरि स्कूल निदेशक डॉ. राम शृंगार पाण्डेय, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, ज्योति रमण झा, वेदानन्द साह, जगदीश प्रसाद मंडल, रामेश्वर निशांत, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ० विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ० बिजय शंकर पासवान, दयानंद झा, रेवती रमण झा, झौली पासवान, गोपाल झा ‘अभिषेक’, सुभाष चंद्र झा ‘सिनेही, प्रो० आशुतोष कुमार सिंहा, नारायण यादव, रामेश्वर प्रसाद मण्डल, दयाशंकर मिथिलांचली, बंशीधर मिश्र, चन्द्रेश्वर खां, दिलीप कुमार झा, शिव ना. साह, डॉ० संजीव शमा, डाॅ० अनिल ठाकुर, उमेश मण्डल, गौरीशंकर साह, डॉ० राज कुमार भारती आदि ने हर्ष व्यक्त किया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com