मंत्री बब्लु गुप्ता ने दिया इस्तीफा
काठमांडू, माघ ५ – युवा तथा खेलकूद मंत्री बब्लु गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । गुप्ता भी रास्वपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं । इसलिए अपनी उम्मीदवारी दर्ता करने से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ।
गुप्ता ने बताया कि ‘ मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा देने की जानकारी दे दी है । प्रधानमंत्री द्वारा प्रक्रिया मिलाना बाकी है ।’ उन्होंने यह भी बताया कि अब वो चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं । अब तक वे जेन जी के प्रतिनिधि के रुप में सुशीला कार्की नेतृत्व की सरकार में शामिल थे ।

