Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन के लिए शांति सुरक्षा अभी स्थापित नहीं हुई है – ओली

 

काठमांडू, माघ ५ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि निर्वाचन के लिए शांति सुरक्षा अभी भी स्थापित नहीं हुई है । सोमवार झापा के भद्रपुर विमानस्थल में संचारकर्मियों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि सरकार निर्वाचन के लिए अभी भी शांति सुरक्षा का प्रबन्ध नहीं कर पाई है ।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के अपराधिक घटनाएं अभी समाज में हो रही है जिससे स्पष्ट है कि सुरक्षा प्रबन्ध कमजोर है । अध्यक्ष ओली के अनुसार निर्वाचन आयोग पर प्रश्न उठाने का कारण है कि – यह आशंका है कि निर्वाचन शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, भयरहित होगी । वैसे नेकपा एमाले किसी भी अवस्था में निर्वाचन में भाग लेगी । इसमें कोई भी समस्या नहीं है । लेकिन शान्ति सुरक्षा की स्थिति अच्छी नहीं होनी चाहिए । अभी ऐसी स्थिति नहीं बन सकी है ।
अध्यक्ष ओली ने कहा है कि झापा निर्वाचन क्षेत्र नंबर पाँच किसी भी हिसाब से निर्वाचन का इपि सेंटर नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *