Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाल को चुनावी सहायता की पहली खेप सौंपी

 

काठमांडू, 20 जनवरी 2026 — भारत सरकार ने नेपाल में आगामी चुनावों की तैयारी के लिए चुनावी सहायता की पहली खेप नेपाल सरकार को सौंप दी है। इस अवसर पर काठमांडू स्थित गृह मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में भारत के कार्यवाहक राजदूत (चार्ज द’अफेयर्स) डॉ. राकेश पांडेय ने नेपाल के गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्याल को 60 से अधिक डबल-कैब पिकअप वाहन और अन्य सामग्री हस्तांतरित की।

ये वाहन और सामग्री नेपाल सरकार द्वारा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में मांगी गई सहायता का हिस्सा हैं। कार्यक्रम में गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्याल ने भारत सरकार और भारतीय जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के बीच गहरे, व्यापक और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाता है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

भारत वर्ष 2008 से नेपाल सरकार के अनुरोध पर चुनाव से जुड़ी सहायता प्रदान करता आ रहा है। अब तक भारत सरकार नेपाल के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और निर्वाचन आयोग को करीब 2,400 वाहन भेंट कर चुकी है। आगामी चुनावों के लिए भारत द्वारा लगभग 650 वाहनों की सहायता दी जा रही है, जिन्हें आने वाले कुछ हफ्तों में अलग-अलग चरणों में नेपाल को सौंपा जाएगा।

भारत की यह निरंतर सहायता दोनों देशों के बीच बहुआयामी और बहु-क्षेत्रीय विकास साझेदारी का प्रतीक होने के साथ-साथ भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरे आपसी विश्वास, मित्रता और सहयोग को भी दर्शाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com