Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय चुनाव के लिए देश भर में उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा

 

जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर। आगामी फाल्गुन 21ग ते को मध्यावधि चुनाव को लेकर देश भर एक ही दिन सभी पार्टियों के उम्मीदवार के साथ स्वतंत्र उम्मीदवार ने अपने अपने क्षेत्र से नामांकन भरा। सबसे दिलचस्प चुनाव झापा संसदीय क्षेत्र 5 का है। जहाँ से नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली तथा काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन्द्र साह बालेन के बीच हैं। जेन जी के सूत्रधार बालेन काठमांडू महानगरपालिका से मेयर पद से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सेचुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने उसे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा, नेकपा एमाले के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड, पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल, पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि, पूर्व उप प्रधानमंत्री मंत्री तथा नेकपा एमाले के उप सचिव रघुवीर महासेठ, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो, पूर्व मंत्री शरद सिंह भंडारीफटजसपा नेपाल के बरिष्ठ नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री उपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री सरोज कुमार सिंह, पूर्व गृह मंत्री भरत साह सहित सभी पार्टियों के दिग्गजों ने अपने अपने क्षेत्र से नामांकन भरा।
नेपाल चुनाव आयोग ने मंगलवार से आचार संहिता लगा दिया है।
सभी पार्टियों के उम्मीदवार ने अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना किया। गाजा बाजा, डी.जे.रथ पर नाच गान करते हुए उम्मीदवार के समर्थक नामांकन स्थल पर गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com