एसएसबी 56 वी वाहिनी व प्रशांत क्रिकेट क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
अररिया के पूर्व डिस्ट्रिक क्रिकेटर अमन मिश्रा की याद में किया गया आयोजन । एसएसबी कमांडेंट ने भी किया रक्तदान, नेपाल से भी पहुंचे लोग किया रक्तदान
माला मिश्रा/ वरुण मिश्रा ( जोगबनी / विराटनगर सीमा क्षेत्र) ।सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में दिवंगत अररिया जिला अंडर 16 खिलाड़ी अमन मिश्रा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह रक्तदान शिविर एसएसबी 56 वी वाहिनी बथनाहा व प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें लायंस क्लब फारबिसगंज द्वारा मेडिकल सहयोग दिया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसएसबी के डीआईजी मेडिकल विवेक कुमार माथुर ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा की यह एक बहुत ही बेहतरीन प्रयास है जहां एसएसबी व स्थानीय नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से इस महादान का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर एसएसबी व स्थानीय लोगों द्वारा कुल 91 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें एसएसबी के द्वारा 30 यूनिट व स्थानीय नागरिकों के द्वारा 61 यूनिट रक्तदान किया गया । इस अवसर पर देर शाम एसएसबी के कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किए । उन्होंने प्रशांत क्रिकेट का प्रशंसा किया । कहा की किसी भी अच्छे कार्य हेतु आप हमसे संपर्क कर सकते हैं एसएसबी हमेशा अच्छे कार्यों हेतु सहयोग करने हेतु तत्पर रहेगी । इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह, सचिव प्रभात सिंह , मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, अमित सिंह व मुज्जफर हयात, मुनिलाल यादव , गुड्डू सिंह, जावेद खान, संतोष शर्मा व एमडी बद्दू , जावेद खान , रंजीत झा ,एमडी असलम , कुंदन पोद्दार , रमेश चौधरी , मनोज साह , राकेश साह , त्रिभुवन राय सहित अन्य ने एसएसबी डीआईजी , कमांडेंट और अन्य अधिकारी को को शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर ,भागवत कथा की किताब भेट कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कई प्रबुद्धजन पहुंच आयोजक का हौसला अफजाई की । इस अवसर पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हर्षित कुमावत, मदन मोहन भट्ट, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार गुप्ता, सौरभ सिंह, डा.लीला, राशि भारद्वाज, हरेंद्र सिंह, चंदन कुमार सहित एसएसबी के अन्य जवान मौजूद थे। इस मौके पर नेपाल से भी कई संस्था के दर्जनों लोग पहुंचे और कईयों ने रक्तदान किया। नेपाल से पहुंचे श्री हरि सत्संग समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल , आभा फाउंडेशन का अध्यक्ष आभा अनुपमा , मोरंग चैंबर ऑफ कमर्स कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र , मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल के संतोष झा , , कवयित्री पूजा बाहर , दीपक ढकाल ने सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजक एसएसबी 56 वी वाहिनी और प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी को बधाई शुभकामना दिया ।




