हलवाई समाज सेवा समिति का 17 वां साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
शनिवार को हलवाई समाज सेवा समिति काव्य कुब्ज परिवार का 17 वां साधारण सभा जनकपुरधाम में भव्यता पूर्वक संपन्न हुयी। इस साधारण सभा का उद्घाटन जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत श्री राम रोशन दास बैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित किया आगंतुक अतिथियों द्वारा पूज्यपाद महर्षि मोदक सेन जी महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण कर बिधिवत कार्यक्रम की शुरुआत हुयी।
प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने कहा कि हलवाई जाति का सनातन धर्म की रक्षा में अहम भूमिका की है। मंदिरों में भगवान का भोग हलवाई द्वारा बनाये गये मिष्ठान से होता है। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में भी हलवाई समाज का अहम योगदान हैं। हलवाई बैश्य समाज की उपजाति है। बैश्य समाज प्राचीन समय से मंदिर, धर्मशाला, स्कूल कालेज तथा अन्य परोपकार कार्य आगे रहा है। वर्तमान समय में भी वैश्य समाज दान में सबसे आगे है। आधुनिक जनकपुरधाम के निर्माण में राम स्वरूप राम सागर परिवार के योगदान को हम भूल नहीं सकते हैं। कालेज, दो हाईस्कूल, अस्पताल में भवन, धर्मशाला, गंगा सागर का घाट सहित अन्य परोपकारी कार्य किए है। धर्म संस्था अभी भी परोपकारी कार्य में लगे हैं।
उमेश साह की अध्यक्षता में संपन्न इस साधारण सभा में राष्ट्रीय बैश्य महासंघ नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ई. प्रकाश चंद्र साह, जसपा नेपाल के वरीय नगर उपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, संस्थापक उपाध्यक्ष दशरथ साह, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र साह, उपाध्यक्ष सूर्य नारायण गुप्ता, महासचिव हरि नारायण गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, अधिवक्ता पंकज कुमार गुप्ता, डा.वीरेंद्र कुमार साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखें।

