नेपालगन्ज में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न, 64 स्वयंसेवी र
नेपालगन्ज (बाँके) | पवन जायसवाल
बाँके ज़िले के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं. 1 स्थित समृद्धि फाउण्डेसन नेपाल, बाँके के आयोजन में माघ 10 गते, शनिवार को एक रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष सहित कुल 64 स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
जानकी गाउँपालिका वार्ड नं. 3 के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन समृद्धि फाउण्डेसन नेपाल के सचिव चिरञ्जीवी बुढा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समृद्धि फाउण्डेसन नेपाल बाँके के अध्यक्ष महेश कुमार चौधरी ने की, जबकि जानकी गाउँपालिका वार्ड नं. 3 के वडाध्यक्ष राज कुमार वर्मा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जानकी गाउँपालिका वार्ड नं. 3 स्थित होटल पौवा, मानपुर में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि राज कुमार वर्मा, समृद्धि फाउण्डेसन नेपाल बाँके के अध्यक्ष महेश कुमार चौधरी तथा कार्यक्रम समन्वयक शकील अहमद खान ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों में पवन कुमार कुर्मी, विजय वर्मा, कविराम वर्मा, संतोष कुमार पासी, सुनील पासी, अरमान खान, सूरज ठाकुर, प्रताप यादव, टेक बहादुर नेपाल, टक्का रोकाया, राजीव साहू, अनिता, पुरुषोत्तम ठाकुर, गृह प्रसाद नाउ, पंकज कुमार वर्मा, तिलकराम कुर्मी, दिलीप कुमार वर्मा, कुश्मा देवी वर्मा, संदीप यादव, जगदीश यादव, राज कुमार गोडिया, बृजेश कुमार गोडिया, प्रशांत सुनार, प्रमोद कुमार हरिजन, लक्ष्मणा प्रसाद चमार, नीरज कुमार साहू, संतोष धोबी, सुरेन्द्र धोबी, नंद किशोर वर्मा, विष्णु यादव, कीर्तन हरिजन, दीपकराम वर्मा, समीर थापा, भरत सुनार, करण बिसी, नंद किशोर रैदास, कृष्ण प्रसाद शर्मा, अमीन दर्जी, सीताराम यादव, प्रदीप वर्मा, अक्षय कुमार वर्मा, राज कुमार हरिजन, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज उप–शाखा जानकी गाउँपालिका के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, राजेश वर्मा, दुर्गेश सिंह, जगतराम वर्मा, कौशल सिंह, मंदिरा बिष्ट, अनिल यादव, सुनिता चौधरी, आदित्य आभा रिजाल, जोगराज वर्मा, मोहन भण्डारी, कपिल बडुवाल, सुशान्त परियार, अभिषेक थापा, सौगात केसी, जागेश्वर मौर्य, रोहित सिंह, संदेश गुरुङ, अक्षय कुमार गोडिया तथा पुष्पा थापा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा, सलाहकार एवं शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज उप–शाखा जानकी गाउँपालिका तथा जानकी गाउँपालिका वार्ड नं. 3 के पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रादेशिक रक्त संचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी तथा प्राविधिक कर्मचारी सुनीता कुमाई, प्रशांत थारु, लोकेश थारु, बैकुण्ठ रेग्मी और बीरेन्द्र योगी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।


