Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा सदस्यों के लिए मतदान सातों प्रदेश में आज

 

काठमांडू, माघ ११ – चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय सभा में २०८२ फागुन २० गते से रिक्त हुए १८ पदों के लिए माघ ११ गते (आज) सुबह ९ः०० से दिन के ३ बजे तक होने जा रहे चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
कुल १८ में से कोशी प्रदेश में खस आर्य की ओर से एक पद में निर्विरोध चयन किया जा चुका है और बाकी १७ पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है । ये जानकारी आयोग के प्रवक्ता नारायणप्रसाद भट्टराई ने दी है । कोशी प्रदेश के खस आर्य की ओर से उम्मीदवार नेपाली कांग्रेस के सुनिलबहादुर थापा निर्विरोध चुने गए हैं । बाकी १७ पदों के लिए होने जा रहे मतदान के लिए सातों प्रदेशों के मतदान स्थल तथा मतदान केन्द्र निर्धारण कर लिए गए हैं ।
कोशी प्रदेश के प्रदेश निर्वाचन कार्यालय परिसर विराटनगर मोरङ, मधेस प्रदेश के महेन्द्रनारायण निधि मिथिला संस्कृति केन्द्र जनकपुर उप महानगरपालिका–४ धनुषा, बागमती प्रदेश के भुटनदेवी माध्यमिक विद्यालय हेटौँडा उपमहानगरपालिका–४ मकवानपुरमा मतदान केन्द्र निर्धारण किए गए हैं ।
इसी तरह गण्डकी प्रदेश के प्रदेश निर्वाचन कार्यालय परिसर पोखरा कास्की, लुम्बिनी प्रदेश के कर्मचारी मिलन केन्द्र घोराही दाङ, कर्णाली प्रदेश के प्रदेश निर्वाचन कार्यालय परिसर वीरेन्द्रनगर सुर्खेत और सुदूरपश्चिम प्रदेश के प्रदेश निर्वाचन कार्यालय परिसर धनगढी कैलाली में मतदान होना तय किए जाने की जानकारी प्रवक्ता भट्टराई ने दी है । राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव के लिए प्रदेशसभा सदस्य, नगरप्रमुख तथा उपप्रमुख एवं गाँवपालिका के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष मतदाता होने का प्रावधान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *