Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सार्वजनिक बहस के लिए मैं तैयार हूँ – ओली

 

काठमांडू, माघ ११ – नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली जानकारी दी है कि –वे सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं । रविवार की सुबह उन्होंने अपने फेसबुक पर एक स्टेटस लिखा है । वो लिखते हैं कि –वे सार्वजनिक बहस के लिए तैयार है । ओली ने कहा कि जनता की ऐसी मांग को लेकर वो सकारात्मक हैं, क्योंकि नई और पुरानी पार्टियां चुनाव में उतर रही हैं और अपने–अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं।
ओली ने कहा है कि “देश का नेतृत्व करने की चाह रखने वाले दलों का एजेण्डा क्या है ? देश निर्माण में इससे पहले उनका क्या योगदान रहा है ? और अब आने वाले समय में उनके द्वारा किए जाने वाले कामों का रोडमैप, योजना और खाका क्या है ? सार्वजनिक रूप में इस तरह के जो प्रश्न उठ रहे हैं तो ऐसे प्रश्नों पर आमने सामने बहस की मांग करना अत्यन्त सकारात्मक है ।” ओली ने कहा है कि “ऐसे सार्वजनिक बहस के लिए आमने सामने खड़े हो इससे पहले हमने क्या–क्या किया, और अब कैसे काम करेंगे ? इस पर एजेण्डा प्रस्तुत करने के लिए मैं तैयार हूँ ।”

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *