Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

20वें राष्ट्रीय स्वयंसेवी रक्तदाता दिवस पर सुर्खेत में रक्तदाता उत्प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके), पवन जायसवाल। 20वें राष्ट्रीय स्वयंसेवी रक्तदाता दिवस के अवसर पर “म रक्तदान गर्छु” (मैं रक्तदान करता/करती हूँ) मूल नारे के साथ नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज द्वारा देश के विभिन्न जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में कर्णाली प्रदेश के सुर्खेत जिला अंतर्गत वीरेन्द्रनगर में भी रक्तदाता उत्प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज सुर्खेत शाखा द्वारा वीरेन्द्रनगर वार्ड नं. 4 स्थित भैरव माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के बीच यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढें   संघीय संसद के राष्ट्रीय सभा की बैठक आज

कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय सदस्य एवं कर्णाली प्रदेश के सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता प्रवास कुमार शाक्य ने अपनी 90वीं बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में संबंधित निकायों को विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वयंसेवी रक्तदाताओं द्वारा दान किए गए रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज निरंतर सरकार से पहल कर रहा है।

यह भी पढें   नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क चालू

कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज सुर्खेत शाखा के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव पुनम विसी और सदस्य मालती विक ने भी अपने-अपने रक्तदान के अनुभव साझा किए। नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के कोषाध्यक्ष एवं नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रक्तसञ्चार केन्द्र सुर्खेत के रक्त प्राविधिक विकास गिरी ने रक्त और उसके विभिन्न तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य प्रवास कुमार शाक्य ने 90वीं बार तथा सुर्खेत जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने 70वीं बार रक्तदान कर कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

यह भी पढें   सिद्धांतहीन और स्वार्थप्रेरित गठबंधन का दीर्घकालीन औचित्य नहीं हो सकता : रामकिशोर सिंह

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज में निःस्वार्थ रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com