Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे

 
सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते….एपीजे अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि

BBC hindi:भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है.

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम

उनकी मृत्यु शिलॉंग में हुई. गृह सचिव एलसी गोयल के अनुसार सात दिन के शोक की घोषणा की जा रही है.

शिलॉंग के एसपी सिटी विवेक स्याम ने बीबीसी के अनुराग शर्मा को बताया, “एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए वे गिर गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी मृत्यु हो गई.”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 सितबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

अब्दुल कलाम भारत के जाने-माने मिसाइल वैज्ञानिक थे और वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे.

मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते अब्दुल कलाम का आखिरी ट्वीट था, “शिलॉंग जा रहा हूं. लिवेबल प्लेनेट अर्थ पर आईआईएम में एक कार्यक्रम में भाग लेने.”

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा, “उनके अचानक निधन से बहुत दुखी हूँ. वह एक पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत थे”.

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविेंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे. देश ने एक असली भारत रत्न खो दिया है”.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, “डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम आम लोगों के राष्ट्रपति थे. उस महान आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि”.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com