Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर मधेश में आन्दोलन होता है तो मधेश के साथ हैं : बाबुराम भटराई का मधेश मोह

 
shweta dipti
shweta dipti

श्वेता दीप्ति ,काठमांडू ,२७ जुलाई |

संवैधानिक राजनीतिक सम्वाद तथा सहमति समिति के अध्यक्ष माननीय बाबुराम भटराई जी ने आज सिंहदरबार के राज्य व्यवस्थापन समिति के हाल में अनौपचारिक बैठक की आयोजना की थी । जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के मधेशी नेताओं, कानून व्यवसायी, समाज सेवी, बुद्धिजीवी और पत्रकारों की सहभागिता थी । अमरेश कुमार सिंह, अनिल झा, रंजु ठाकुर, विजय कर्ण, प्रभु शाह, सुरेन्द्र महतो, तुलानारायण साह, दीपेन्द्र झा, श्वेता दीप्ति आदि कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी । बैठक का मुद्दा कोई नया नहीं था । वही संघीयता की बातें, नागरिकता की बातें, सुझाव संकलन के दौरान हुए प्रहरी दमन की बातें । चार दलों के बीच हुए समझौते के बाद से और संविधान के मसौदे के आने के बाद से हर ओर यही बातें और चर्चा हो रही हैं । अगर सचमुच सत्ता चाहती कि मधेश के मुद्दे को सुलझाना है, या उसे लेकर चलना है तो समाधान उनके बीच से ही निकल कर आता, इन बैठकों की आवश्यकता ही नहीं होती । जो बातें बैठक में उभर कर आईं, उन बातों से माननीय भटराई जी अनभिज्ञ होंगे यह तो हो ही नहीं सकता । फिर भी संवाद और जुड़ने की Baburam-madhasi-Bhela - Copyप्रक्रिया की औपचारिकता का निर्वाह किया जा रहा है । प्रचण्ड जी भारत भ्रमण के बाद एक बार पुनः मधेशी दलों के नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं, और आज की बैठक भी कमोवेश उसी प्रक्रिया की पुष्टि करता हुआ नजर आया । फिर भी उम्मीद और भरोसे पर दुनिया टिकी हुई है । काँग्रेस सांसद अमरेश जी ने पुनः वही बातें दोहराई जो वो पिछले दिनों से कहते आ रहे हैं कि अब मधेश प्रदेश की नहीं देश की बातें करेगा, अगर यह संविधान लागु हुआ तो देश बँटेगा, किन्तु आश्चर्य तो यह है कि स्वयं सत्ता की गलियारों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं । एमाले के नेताओं ने कहा कि सही माँगें मानी जाएँगी । समझ में नहीं आया कि उनकी नजरों में सही माँगें क्या हैं ? मधेश दमन के सन्दर्भ में जब यह बातें उठीं कि महिलाओं के साथ सप्तरी में दुव्र्यवहार हुआ है, प्रहरी दमन हुआ है तो एक सिरे से इस आरोप को भी खारिज कर दिया गया , तात्पर्य यह कि कहीं कुछ गलत नहीं हुआ । मधेश की माँग ही शायद सत्ता पक्ष की Baburam-Bhattrai1निगाह में गलत है । खैर…। अंगीकृत नागरिकता और उनकी संतति पर और भारत मधेश के बीच के वैवाहिक रिश्तों को कमजोर करने की समस्याओं पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

Dipendra-Jhaनिष्कर्षतः यह अच्छी बात सामने आई कि माननीय भट्राई जी ने आश्वासन दिया कि आने वाला संविधान संघीयता और सीमांकन के साथ आएगा, अंगीकृत नागरिक के बच्चों को वंशज के आधार पर नागरिकता मिलनी चाहिए । मसौदे में यथासम्भव सुधार किया जाएगा, उसकी भाषा पर ध्यान दिया जाएगा और स्पष्ट और सुलझी भाषा के साथ संविधान सामने आए इस बात की पूरी तरह से कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि समस्या का समाधान होगा । । साथ ही उन्होंने कहा कि समझौता तो करना होगा किन्तु आत्मसम्मान के साथ । पार्टी के द्वारा विगत में हुई गलतियों की भी उन्होंने चर्चा की और यह माना कि उसकी वजह से आन्दोलन का असर कम हुआ और लोगों का विश्वास कम होता चला गया । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विखण्डन की बातें ना करें उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है । परन्तु मधेश पर हुए दमन की उन्होंने कोई चर्चा नहीं की । एक आश्वासन उन्होंने दिया कि अगर मधेश में आन्दोलन होता है तो वो मधेश के साथ हैं । उन्होंने माना कि देश की आधी से अधिक आबादी मधेश से है फिर भी वो शोषित हैं । इस हालात को बदलना है । मधेशी खुद को मधेशी नहीं नेपाली समझें । बैठक की बातों को सम्बन्धित निकाय तक अवश्य पहुँचाया जाएगा यह विश्वास उन्होंने दिलाया । एक अनौपचारिक बैठक औपचारिक बहस के साथ समाप्त हुई ।Anil-JhaAmresh-Kumar-SingTula-narayan-shaPravhu-saha

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *