चुनाव की सभी तैयारियां पूरी – गृह मंत्रालय
काठमांडू, फागुन २० – गृह मंत्रालय ने कहा है कि फागुन २१ गते (गुरुवार) को होने जा रहे प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनावों की सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हंै ।
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बुधवार की सुबह सभी ७७ जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों से वर्चुअल बैठक कर चुनाव सुरक्षा के साथ ही अन्य सम्पूर्ण व्यवस्थापकीय काम को पूरा कर लिया गया है । गृह मंत्रालय के सचिव राजकुमार श्रेष्ठ की अध्यक्षता में मंत्रालय के उच्च अधिकारी सहित ७७ जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सभी जिलों की चुनावी तैयारी और सुरक्षा व्यवस्थापन के बारे में जानकारी ली है ।
मंत्रालय के सह–प्रवक्ता रमा आचार्य ने जानकारी दी है कि गृह मंत्रालय में लगभग तीन घंटे तक बैठक चली है । बैठक में निर्वाचन की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था आदि के विषयों में केन्द्रीत होकर विचार विमर्श किया गया है । उनके अनुसार इस विमर्श में सभी जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी होने और सुरक्षा अवस्था सामान्य होने की जानकारी दी है ।
बैठक में जिला में चुनाव की तैयारी, विद्यमान अवस्था और केन्द्र द्वारा किए जाने वाले समन्वय आदि के विषयों में भी विमर्श किया गया । शांति सुरक्षा की अवस्था, चुनाव के दिन अपनाने वाले सतर्कता और सुरक्षा संवेदनशीलता के बारे में समीक्षा कर आगामी रणनीति बनाने को लेकर भी समझदारी हुई है । गृह सचिव श्रेष्ठ ने चुनाव सुरक्षा को मजबूत और प्रभावकारी बनाने के लिए प्रमुख जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है । बैठक में सभी जिलों के प्रमुख जिला अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि कर्मचारी सुरक्षा संयन्त्र और चुनाव सामग्री मतदान स्थल में पहुँच चुका है ।

