Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस जनमत के प्रति हम सभी को जिम्मेदार होना चाहिए –स्वर्णिम वाग्ले

 

काठमांडू, चैत ३ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उपसभापति डा. स्वर्णिम वाग्ले ने कहा है कि इस ऐतिहासिक जनमत के साथ हम न्याय कर सकें , इस जिम्मेदारी का सभी को बोध होना चाहिए ।
मंगलवार रास्वपा के नवनिर्वाचित सांसदों के लिए आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बोलते हुए डा.वाग्ले ने कहा कि अब एक अलग तरीके से आगे बढ़ना होगा । उन्होंने इस बात पर जोड़ दिया कि इससे पहले आम नागरिक के रुप में जिसने जैसा काम किया लेकिन अब बिल्कुल अलग तरीके के चाल, चरित्र और संस्कार के साथ आगे बढ़ना होगा ।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए वाग्ले ने कहा कि ‘ये तो सभी कह रहे हैं कि फागुन २१ का निर्वाचन ऐतिहासिक रहा है । इस ऐतिहासिक जनमत को न्याय मिलें ऐसी जिम्मेदारी का बोध हम सभी में होनी चाहिए ।’
उन्होंने रास्वपा को प्राप्त जनमत की तुलना २०१५ साल में बीपी कोइराला के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस ने जो मत पाया था उससे की । इसलिए इसे संभालकर, बचाकर, इस आशा, भरोसा को बनाए रखने के लिए, हम सभी को ऐतिहासिक जिम्मेदारी का बोध होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com