खोटाङ हेलीकॉप्टर दुर्घटना– चालक और एक यात्री को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया
काठमांडू, चैत ४ – खोटाङ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चालक के साथ ही घायल एक यात्री को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया है ।
एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर खोटाङ के केपिलासगढी गाँवपालिका–२, बालाबेसी में लैंडिंग के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । हेलीकॉप्टर में ६ लोग सवार थे । हेलीकॉप्टर में सवार ६ लोगों में खोटाङ के काजीबहादुर राई घायल हुए थे ।
खोटाङ प्रहरी के अनुसार उनकी अवस्था सामान्य है । घायल राई और दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के चालक संदीप थापा को दूसरे हेलीकॉप्टर से काठमांडू लाया गया है ।
पांच यात्रियों को लेकर सुबह ११ बजे काठमांडू से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर सुबह ११ः५१ बजे खोटाङ के बालाबेसी, केपिलासगढ़ी गाँवपालिका –२ में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


