ओली की गिरफ्तारी के विरोध में गुल्मी में मशाल जुलूस
काठमांडू, चैत्र १४ – पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेकपा एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में गुल्मी में मशाल जुलूस सहित प्रदर्शन किया है । एमाले के नेता तथा कार्यकर्ताओें ने जिला के विभिन्न स्थानों से तम्घास के जिला प्रशासन परिसर में मशाल जुलूस निकालते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की है ।
प्रदर्शनकारियों ने ओली की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए ओली को तत्काल रिहा करने की मांग की है । प्रदर्शन के क्रम में सहभागियों के हाथों में मशाल थे और लोकतंत्र की रक्षा कर, राजनीतिक प्रतिशोध बंद कर जैसे नारे लगा रहे थे ।

