वैशाख १ गते से ब्रिज कोर्स के सभी कार्यक्रम बंद
काठमांडू, चैत्र १५ – सरकार ने विद्यालय तथा उच्च शिक्षा में प्रवेश के उद्देश्य से संचालित हो रहे प्रवेश परीक्षा तैयारी कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया है । सरकार का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के मनोविज्ञान पर असर पड़ता है, इसलिए सरकार ने इस कार्यक्रम को बंद करने का निर्देश दिया है ।
शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मंत्रालय कीे विज्ञप्ति में कहा गया है कि – २०८३ साल वैशाख १ गते से इसे पूर्ण रूप से बंद करने का इस मंत्रालय के माननीय मंत्रीस्तर से निर्देश दिया गया है । सरकार के निर्देश की अवज्ञा कर यदि कक्षा संचालन किया गया तो कानून अनुसार कारवाई की जाएगी ।


