मोरंग के रंगटोली स्थित रामजानकी मंदिर में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर (सीमा क्षेत्र ) । मोरंग नेपाल के ग्रामथान गांवपालिका वार्ड संख्या वार्ड 3 रंगटोली स्थित श्री रामजानकी मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की मूर्ति का विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा का पिछले दोनों संपन्न हुआ। इस मौके पर उस क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
मंदिर समिति के अनुसार, मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं विराटनगर के प्रतिष्ठित काबरा समूह के घनश्याम काबरा एवं उनके परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक प्रदान की गई हैं।
प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन तथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्री हरि सत्संग समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल, संभाग अध्यक्ष विद्यानंद माझी, वार्ड पार्षद रमेश भगत सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।



