Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाडौं के पूर्व सीडीओ छविलाल रिजाल गिरफ्तार

 

काठमाडौं, 31 मार्च 2026: काठमाडौं के पूर्व प्रमुख जिल्ला अधिकारी (सीडीओ) छविलाल रिजाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार सुबह बानेश्वर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।

इसकी पुष्टि काठमाडौं उपत्यका प्रहरी कार्यालय, रानीपोखरी के प्रमुख ईश्वर कार्की ने की है। उन्होंने बताया, “उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय से भेजी गई टीम ने उन्हें नियंत्रण में लिया है।”

रिजाल की गिरफ्तारी 23 और 24 भदौ (सितंबर 2024) में हुए ‘जेन-जी आंदोलन’ से जुड़ी रिपोर्ट को लागू करने के सिलसिले में हुई है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढें   पार्टी नेतृत्व नहीं छोड़ेंगे ओली

तत्कालीन गृह सचिव गोकर्णमणि दुवाडी, सशस्त्र प्रहरी महानिरीक्षक राजु अर्याल, पूर्व राष्ट्रिय अनुसंधान विभाग प्रमुख हुतराज थापा और काठमाडौं के तत्कालीन सीडीओ छविलाल रिजाल के खिलाफ मुलुकी अपराध संहिता की धारा 182 के तहत आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।

धारा 182 में ‘लापरवाही से किया गया कोई कार्य जिससे किसी की मौत न हो’ का प्रावधान है। इस अपराध में तीन साल तक की कैद और 30 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। मंत्रिपरिषद की बैठक ने सुरक्षाकर्मियों के मामले में अलग से अध्ययन समिति गठन कर उसकी सिफारिश के अनुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed