Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई २०८२ की परीक्षा कल से.. एक महीने के भीतर रिजल्ट प्रकाशित करने की योजना

 

काठमांडू, चैत्र १८ – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने वि.सं. २०८२ साल के माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की कार्यतालिका सार्वजनिक की है । सार्वजनिक तालिका अनुसार इस वर्ष की परीक्षा कल (चैत १९ )से शुरु होगी । परीक्षा चैत २६ गते को सम्पन्न होगी । परीक्षा का समय सुबह ८ बजे से लेकर ११ बजे तक होगी । तालिका अनुसार पहले दिन चैत १९ गते अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी । इसी तरह चैत २० गते अनिवार्य नेपाली, २२ गते अनिवार्य गणित और २३ गते विज्ञान विषय की परीक्षा होगी ।
चैत २४ गते सामाजिक अध्ययन, २५ गते ऐच्छिक प्रथम और अन्तिम दिन २६ गते ऐच्छिक द्वितीय विषय की परीक्षा होने की जानकारी बोर्ड ने दी है । बोर्ड ने जानकारी दी है कि परीक्षा के लिए आवश्यक सम्पूर्ण तैयारियां कर ली गई है । बोर्ड ने विद्यार्थियों से भी आग्रह किया है कि वे समय में ही अपनी तैयारी कर लें ।
इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) की उत्तरपुस्तिकाओं की जाँच संबन्धित परीक्षा केन्द्रों में ही की जाएगी । बार्ड ने जानकारी दी है कि एक महीने के भीतर ही रिजल्ट सार्वजनिक करने की योजना अनुसार परीक्षा जहाँ हुई है, वही उत्तरपुस्तिकाओं की जाँच की जाएगी ।

यह भी पढें   नए साल में नई उम्मीद: जनमत के सहारे बनी सरकार से सुशासन और बदलाव की बड़ी अपेक्षाएँ

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *