Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कलाकार सागर लम्साल ‘बले’ गिरफ्तार

 

काठमांडू, चैत्र २१ – कलाकार सागर लम्साल ‘बले’ को गिरफ्तार कर लिया गया है । काठमांडू प्रहरी के एसपी पवन भट्टराई ने बताया है कि उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दी है कि अमेरिका में रह रही एक नेपाली युवती ने सागर पर बलात्कार का आरोप लगाया– है । बलात्कार का आरोप लगाने के बाद उन्हें अनुसंधान के लिए गिरफ्तार किया गया है ।
उस युवती ने सामााजिक संजाल फेसबुक पर इस बात का उल्लेख किया था कि – एक वर्ष पहले सागर जब अमेरिका गए थे तो उस समय उसके अपार्टमेंट में गए थे और वहीं बलात्कार किया था ।
युवती का आरोप है कि सागर ने उनसे कहा कि ‘तुम्हार घर देखते हैंँ’ यह कहकर घर आया और वही बलात्कार किया ।
युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि – मैंने तो सोचा कि जान पहचान का व्यक्ति है । अपने संघर्ष की कहानी उसे सुनाई लेकिन वो तो ‘राक्षसी’ प्रवृत्ति का व्यक्ति निकला । युवती का आरोप  है कि वह लम्साल को लगभग दस वर्ष से जानती थी, लम्साल से पारिवारिक संबंध था लेकिन यह व्यक्ति राक्षसी प्रवृत्ति का निकला । युवती ने यह भी कहा है कि मुझे शंका है कि न्याय मिलेगा । लेकिन ऐसी घटना फिर नहीं हो इसलिए इसे सार्वजनिक किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *