Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के राप्ती सोनारी गाउँपालिका में 185 लोगों द्वारा रक्तदान

 

नेपालगन्ज (बाँके) – पवन जायसवाल।

69वें राष्ट्रीय सहकारी दिवस के अवसर पर “रक्तदान जीवनदान” मूल नारे के साथ बाँके के राप्ती सोनारी गाउँपालिका में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में 185 लोगों ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम राप्ती सोनारी गाउँपालिका, गाउँकार्यपालिका कार्यालय अगैया बाँके के आयोजन तथा गाउँपालिका सहकारी समन्वय समिति के समन्वय में चैत्र 18 गते (बुधवार) को सम्पन्न हुआ।

राप्ती सोनारी गाउँपालिका सहकारी समन्वय समिति के कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र खड्का द्वारा संचालित कार्यक्रम समिति के संयोजक जमान सिंह ओली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन गाउँपालिकाकी कार्यवाहक अध्यक्ष तथा प्रमुख अतिथि मनिषा सिंह थारू ने बैनर वाचन कर किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मनिषा सिंह थारू, विशिष्ट अतिथि तथा गाउँपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत मनीराम खराल, सहकारी समन्वय समिति के संयोजक जमान सिंह ओली, उप–संयोजक गणेशबहादुर खत्री, जिला सहकारी संघ के सदस्य कृष्ण विक और छविकला कुमारी केसी, गाउँपालिका सहकारी शाखा प्रमुख गंगा ओली लगायत ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित कोहलपुर रक्तसंचार केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा को रक्त संकलन के लिए आवश्यक सामग्री (पैकेट) हस्तांतरण किया।

यह भी पढें   ईरान ने एक बार फिर किया बंद होर्मुज जलमार्ग

गाउँपालिका सहकारी शाखा प्रमुख गंगा ओली के अनुसार “मर्यादित सहकारी, समुन्नत समाज” के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में गाउँपालिका अंतर्गत रहेका 39 सहकारी संस्थाओं में से 20 सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा स्वयंसेवी महिला–पुरुष रक्तदाताओं ने सहभागिता की।

रक्तदान कार्यक्रम में जनसेवा स्वावलम्बन बचत तथा बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था लि., साना किसान कृषि सहकारी संस्था लि., भूँवर भवानी कृषि सहकारी संस्था लि., संगिनी सामाजिक उद्यमी सहकारी संस्था लि., बन तथा वातावरण बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था लि., जननी सामाजिक बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था लि., संघर्षशील सामाजिक बहुउद्देश्यीय सहकारी संस्था लि., महिला जागरण सहकारी संस्था लि., प्रगतिशील सहकारी संस्था लि., साकार कृषि सहकारी संस्था लि., महालक्ष्मी कृषि सहकारी संस्था लि., खाद्यान्न तथा तरकारी उत्पादन कृषि सहकारी संस्था लि., सुनकोशी सामाजिक उद्यमी महिला सहकारी संस्था लि., सिद्धेश्वर कृषक सहकारी संस्था लि., गौशाला कृषि सहकारी संस्था लि., बैजापुर सब्जी उद्यमी सहकारी संस्था लि., प्रभा कृषि सहकारी संस्था लि., कन्येश्वरी कृषक सहकारी संस्था लि., अप्सरा सामाजिक उद्यमी महिला सहकारी संस्था लि. तथा परिवर्तनशील सामाजिक उद्यमी महिला सहकारी संस्था लि. के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

यह भी पढें   कार्की आयोग प्रतिवेदन पूर्वाग्रही –रमेश लेखक

कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के सलाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राप्ती सोनारी शाखा की अध्यक्ष दिव्या गुरुङ की भी सहभागिता रही।

रक्त संकलन कार्य नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित कोहलपुर रक्तसंचार केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा, सन्दीप आचार्य, निर्मला चौधरी, खजुरा रक्तसंचार केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी, प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र के महेश राना, ओमप्रकाश गोडिया तथा वीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक रूप से सम्पन्न किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाउँपालिका सहकारी शाखा प्रमुख गंगा ओली, तुलसी सापकोटा लगायत ने सहयोग किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *