Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ में लगातार हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन

 

काठमांडू, चैत्र २१ – पेट्रोलियम पदार्थ में लगातार हो रहे मूल्य वृद्धि के विरोध में युवाओं ने काठमांडू में विरोध प्रदर्शन किया है । युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थ में हुए मूल्यबृद्धि के कारण दैनिक उपभोग्य बस्तुओं के मूल्यों में भी वृद्धि हो सकती है ।
युवाओं ने प्रदर्शन के समय प्लेकार्ड का प्रयोग किया है । प्लेकार्ड पर लिखा था महंगाई के प्रकोप को बंद कर, पेट्रोल पर कर कम कर, मूल्यों में कमी लाकर जनता को राहत दे, पेट्रोल पर कर को रद्द कर । राष्ट्रीय जेन जी नागरिक अभियान और कुशासन विरुद्ध महाअभियान द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल सहभागियों ने हाल में पेट्रोल पर लगाए जा रहे विभिन्न कर को रद्द कर मूल्यों को घटाने पर जोड़ दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *