इजराइल में रहें नेपालियों से दूतावास ने किया आग्रह…संयमित,सतर्क और सुरक्षित रुप में रहें
काठमांडू, चैत्र २५ – इजराइल स्थित नेपाली राजदूतावास ने इजराइल के विभिन्न स्थानों में रह रहे नेपालियों से आग्रह किया है कि वे सभी संयमित होकर सतर्क और सुरक्षित रुप में रहे । ‘अत्यन्त जरुरी’ बताते हुए दूतावास ने आठ बूँदे सूचना मंगलवार को जारी करते हुए यह आग्रह किया है ।
दूतावास ने आपतकालीन अवस्था में नेपाली दूतावास के सहयोग के लिए द्वितीय सचिव कुमार बहादुर श्रेष्ठ और तृतीय सचिव संज कुमार शाह के मोबाइल में सम्पर्क करने के लिए कहा है ।
दूतावास द्वारा सार्वजनिक किए गए द्वितीय सचिव कुमार बहादुर श्रेष्ठ का सम्पर्क नंबर +९७२–५३५३६०७४८ और तृतीय सचिव सचिव संज कुमार शाह का सम्पर्क नंबर +९७२–५४५५८२०७७ है । होम फ्रंट कमांड के साथ ही अन्य इजराइल सरकार एवम् इजराइल सरकार की आधिकारिक निकायों द्वारा जारी सूचना और निर्देश का पालन करने का भी दूतावास ने आग्रह किया है ।
साथ ही अलर्ट एसमएस आने पर तथा खतरें के संकेत स्वरुप साइरन बजने पर, बिना किसी लापरवाही के अपने नजदीक के बम सेलटर में चले जाने को भी कहा है ।
इजÞराइल में रह रहे नेपाली नागरिकों को अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड आदि दस्तावेज अपने साथ रखने तथा विकसित हो रही परिस्थितियों के बारे में नियमित रूप से अद्यावधिक जानकारी प्राप्त करते रहने की भी सलाह दी गई है ।
इसके अलावे दूतावास ने सामाजिक संजाल में दिखाए जा रहे युद्ध संबंधी वीडियो को अनावश्यक रुप में शेयर नहीं करने, दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों से नियमित सम्पर्क में रहने का भी आग्रह किया है ।

