Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम का ऐलान, ईरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम को दी मंजूरी

 

काठमांडू,८ अप्रैल ०२५ श्रोत एजेंसी ।

पश्चिम एशिया में एक माह से अधिक समय से जारी भीषण युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान ने भी दो सप्ताह के युद्धविराम पर अपनी सहमति दे दी है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने इस समझौते को मंजूरी दे दी है। ईरान ने इस समझौते को अपनी बड़ी जीत बताया है।

यह जानकारी ईरानी मेहर न्यूज एजेंसी के हवाले से दी गई। बयान के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इसकी पुष्टि की है। आगे की बातचीत स्थायी शांति समझौते के लिए इस्लामाबाद में होगी।

यह भी पढें   सूचना संकलन के दृष्टिकोण से ‘नेपाल किसी का प्ले ग्राउंड नहीं बनना चाहिए – अमरेशकुमार सिंह

युद्धविराम की प्रमुख शर्तें:

ईरान ने युद्धविराम के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं:

· ईरान और अमेरिका 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत करेंगे।
· हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही ईरानी सेना के समन्वय में होगी।
· क्षेत्र में प्रतिरोध धुरी (रेजिस्टेंस एक्सिस) के खिलाफ सभी युद्ध और हमले बंद किए जाएं।
· अमेरिका को अपने सभी ठिकानों और बेसों से सेनाएं वापस बुलानी होंगी।
· हॉर्मुज में सुरक्षित ट्रांजिट सिस्टम स्थापित किया जाए, जिसमें ईरान की प्रमुख भूमिका हो।
· ईरान को युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई दी जाए।
· ईरान पर लगे सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध (सैंक्शन्स) हटाए जाएं।
· विदेशों में जमा ईरानी जमी हुई संपत्तियों को वापस किया जाए।
· इन सभी शर्तों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बाध्यकारी प्रस्ताव में मंजूरी दी जाए।

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि यदि ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी जवाबी कार्रवाई रोक देगी। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल का क्षेत्र में शांति के प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर समझौता:

ईरान ने कहा कि दो सप्ताह के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। यह अनुमति ईरानी सेना के साथ समन्वय और तकनीकी शर्तों के आधार पर होगी।

यह भी पढें   तातोपानी सीमा शुल्क क्षेत्र में सूखा भूस्खलन,बीओपी क्षतिग्रस्त

इज़राइल और अमेरिका की स्थिति:

अमेरिकी न्यूज चैनल और इज़राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान के अनुसार, इज़राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने अपने कई सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और अब दीर्घकालिक शांति समझौते पर काम हो रहा है। ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान के 10 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को बातचीत का आधार माना गया है।

इस युद्धविराम को पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव के बीच शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com