Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति थापा सुदूर पश्चिम की यात्रा पर

 


काठमांडू, बैशाख २६ – सुदुर पश्चिम प्रदेश के अस्थायी राजधानी धनगढ़ी में आयोजित ‘प्रदेश और स्थानीय तह केन्द्रीत प्रदेश स्तरीय सभा’ के उद्घाटन के लिए गए कांग्रेस सभापति गगन थापा आज वहाँ पहुँच रहे हैं ।
विशेष महाधिवेशन के बाद थापा पहली बार देउवा के गृह प्रदेश पहुँच रहे हैं । ये जानकारी सभा की तैयारी में लगे धनगढ़ी में रह रहे सह महामंत्री प्रकाश रसाइली ‘स्नेही’ ने दी है । सभा के लिए उप सभापति विश्वप्रकाश शर्मा शुक्रवार को और महामंत्री गुरुराज घिमिरे गुरुवार को ही धनगढी पहुँच चुके हैं । यह सभा दो दिनों तक चलेगी । बैशाख २३ गते को हुई केन्द्रीय नीति, अनुसन्धान तथा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान की बैठक द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश स्तरीय सभा का आयोजना किया जाना चाहिए । प्रदेश सभापति वीरबहादुर बलायर, जिला सभापति नारायण भट्ट इस सभा में शामिल नहीं होंगे । यह जानकारी प्रदेश कार्य समिति के एक नेता ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed