अफवाहों के पीछे नहीं लगे – स्वर्णिम वाग्ले
काठमांडू, बैशाख २६ – अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले ने लोगों से आग्रह किया है कि – आप लोग किसी भी अफवाहों के पीछे नहीं लगे । उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अफवाह के पीछे नहीं लगे कि सरकार उद्योगी–व्यवसायियों को पकड़ रही है । शुक्रवार (वैशाख २५) की शाम काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही है ।
उन्होंने बताया कि “निजी क्षेत्रों के व्यवसायियों को गिरफ्तार करने, पकड़ने की कोई भी सूचि सरकार ने नहीं बनाई है ।” उन्होंने कहा कि “ आप सभी से आग्रह किया है कि इन अफवाहों के पीछे नहीं पड़े, आप हमारे साझेदार है ।”उन्होंने यह भी कहा कि १०० बिलियन डॉलर की अर्थतंत्र बनाने की सरकारी योजना में निजी क्षेत्र भी साझेदार हैं ।
उन्होंने सरकार के पाँच प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट किया है । उनके अनुसार, सरकार की पहली प्राथमिकता सुशासन है । दूसरी अर्थतंत्र की पुनरुत्थान है । तीसरी देश में आंतरिक और बाह्य कनेक्टीविटी है । चौथी प्राथमिकता सामाजिक निवेश है और पाँचवा प्राथमिकता पर्यटन, संस्कृति और इतिहास के माध्यम से सौम्य शक्ति विस्तार करना है ।


