विदेश में रहे बच्चों को माता पिता का संदेश… अब घर ही नहीं है कहाँ आओगे –दुर्गा प्रसाईँ
काठमांडू, बैशाख २६ – राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति तथा नागरिक बचाउ महाअभियान के संयोजक दुर्गा प्रसाईँ ने कहा है कि चुनाव के समय में विदेश में रह रहे नेपाली बच्चों द्वारा घर में कहा गया था कि अगर उन्होंने घंटी को वोट नहीं किया तो वे वापस घर नहीं आएंगे । उन्ही बच्चों के माता पिता आप अपने बच्चों को कह रहे हैं कि अब घर ही नहीं रहा, कहाँ आओगे ?
इसके साथ ही प्रसाईँ ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री बालेन साह ने नागरिकों के घर को ही नहीं उनके सपनों को भी तोड़ दिया है । उन्होंने कहा कि निर्वाचन समाप्त हुए अभी २ महीने ही हुए हैं और अभी से मतदाता पछताने लगे है कि उन्होंने रास्वपा को मतदान किया ।
प्रसाईँ ने इस बात का भी जिक्र किया कि – कल विदेश में रहे बच्चों ने अपने घरों में फोन करके धमकी दी थी कि यदि घंटी में वोट नहीं किया तो हम घर वापस नहीं आएंगे । आज नेपाल से उनके माता पिता कह रहे हैं अब घर ही नहीं है किस घर में वापस आओगे ।?
उन्होंने कहा कि – मैं तो शुरु से ही कह रहा था कि बालेन नेतृत्व की सरकार अमेरिका की इच्छा से बनी है लेकिन मेरी बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया । आज बालेन की गतिविधियों को देखकर यह स्पष्ट हो गया ।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने न्यायालय के मामले में भी हस्तक्षेप कर रही है । चौथी वरीयता के न्यायाधीश को प्रधानन्यायाधीश के लिए सिफारिश करने को लेकर सरकार की जग हसाई हो रही है ।


