Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अष्टम एकीकरण दिवस में शतक रक्तदाता सहित ५७ लोगों ने किया रक्तदान 

 

नेपालगञ्ज (बाँके) । पवन जायसवाल । अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर अष्टम साना किसान कृषि सहकारी संस्था लिमिटेड बैजनाथ गाँवपालिका वार्ड नं.–६ बनकटवा, सम्झना चौक के आयोजन में बैशाख २९ गते मंगलवार को शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित ५७ लोगों ने रक्तदान किया ।

अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर राप्ती सोनारी गाँवपालिका वार्ड नं.–८ शमशेरगञ्ज के महादेवपुरी में रहा अष्टम साना किसान कृषि सहकारी लिमिटेड मुख्य कार्यालय के प्रबन्धक हरिश चन्द्र के.सी.ने नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा कोहलपुर रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा को खून संकलन करने वाली पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रम शुभारम्भ किया था ।

अष्टम एकीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में शतक रक्तदाता तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके जिला के सलाहकार पवन जायसवाल ने १०८ वीं पटक रक्तदान किया ।

यह भी पढें   चार महीने में क्षेत्र का कायापलट नहीं कर सकते।“वोट वापस ले जाइए”: मंत्री गुरुङ

इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में सुनिल रसाइली, सहायक प्रबन्धक जगतराम गडरिया, बिजय सिंह थारु, बिमल कुमार शर्मा, ठगेन्द्र बिष्ट, जनक आचार्य, भरत सुनार, प्रिस्ना ओली, गीता खत्री, प्रमिला भण्डारी, प्रिजा कुमारी राना, हरेन्द्र बहादुर राई, जीवन मल्ल, बिक्रम महार्जन, चन्द्रमणि खडका, बाल कृष्ण थारु, मिलन बिसी, अस्मिता पुन, ममता पासी, धर्म बहादुर बडुवाल, भरत सिंह ठकुरी, सुदिप सेडाई, साबित्रा शाही, राधिका राई, दुर्ग बहादुर सुनार, समिउल्ला खान, जार्गता शाही, दुर्गा कुमारी शाह, राम सिंह थारु, बिराज सुनार, ईश्वरी बस्नेत, जयकला बिक, निराजन निरौला, सञ्जय कुमार पोखरेल, सबिन आचार्य, आदित्य सुनार, सर्जन पौडेल, राजेश न्यौपाने, अरुण कुमार बुढा, अपर्ण कुमार बुढा, लाल बहादुर रोकाय, दुर्गा बहदुर ओली, मन बहादुर ओली, गाण्ेश बहादुर खडका, कल्पना सुनार, कर्ण बहादुर बडुवाल, देबीसरा भण्डारी, बिमला बुढामगर, भद्रा कुमारी पुमगर, हेमा थापा, मनोज कुमार थापा, गोबिन्द्र बहादुर खडका, जगत शाही, नबिना पुनमगर, मनिष, जगराम कुम्हार लगायत लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

अष्टम साना किसान कृषि सहकारी संस्था लिमिटेड बैजनाथ.–६ बनकटवा के ईन्चार्ज निर्मला कुमारी महतरा के अनुसार वह रक्तदान कार्यक्रम में सीतापुर सेवा केन्द्र, खजुरा सेवा केन्द, सैनिक सेवा केन्द्र, टिटिहिरिया सेवा केन्द्र, बनकटवा सेवा केन्द्र, रनियापुर सेवा केन्द्र, गनापुर, रझेना सेवा केन्द्र के पदाधिकारी और कर्मचारियों की  उपस्थिति रही थी । अइसे ही वह कार्यक्रम में बनकटवा सेवा केन्द्र अध्यक्ष ओम कुमारी ओली, सहायक प्रबन्धक जगतराम गडरिया, संस्था की सहायक अर्चना ओली लगायत लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया था । 

यह भी पढें   बाजारवाद की चकाचौंध में, कहीं खो न जाए बचपन की मासूमियत ?

वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र के सोम प्रकाश सापकोटा, कोहलपुर रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख राजेन्द्र महतरा, राम भक्त लम्साल, पुनम राना, ओम प्रकाश गोडिया और बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com