Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता की सोच अनुसार नहीं है नीति तथा कार्यक्रम – पद्मा अर्याल

 

काठमांडू, वैशाख ३१ – नेकपा (एमाले)की सांसद पद्मा अर्याल टिप्पणी की है कि सरकार द्वारा नीति तथा कार्यक्रम जनता की सोच अनुसार नहीं है । आज (वैशाख ३१) को हो रही प्रतिनिधिसभा की बैठक में नीति तथा कार्यक्रम पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इसमें जनता की अपेक्षाओं को संबोधित नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि “जनता ने सोचा था कि अब शासन शैली में बदलाव आएगा, राज्य की सोच बदलेगी, प्राथमिकताओं में बदलाव आएंगे ।”
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि नीति तथा कार्यक्रम में जनता की आशा, उत्साह और भरोसे को तो शामिल ही नहीं किया गया है । “इस नीति तथा कार्यक्रम को पढ़ने पर ऐसा लगता है कि इसमें न शब्द है, न दृष्टि है । घोषणाएं तो हैं लेकिन दिशा निर्देश नहीं है । नारें हैं, लेकिन कार्यान्वयन का आधार नहीं है ।” दल की उपनेता अर्याल ने कहा कि समझ से ही बाहर है कि ये नीति है या कार्यक्रम  ? ये भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं । “नीति क्या है ? कार्यक्रम क्या है ? इसमें भी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं । ये केवल सरकार का ही नहीं वरन सरकार का साझा दस्ताबेज है ।”
उन्होंने नीति तथा कार्यक्रम में ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ शब्द नहीं रखने को लेकर अपनी असन्तुष्टि जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *