Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के गॉव-गॉव में मोर्चा का जनप्रदर्शन, ग्रामीण उतरे सडक पर

 

binay dixit 1नेपालगन्ज, २७ अगस्त | बाँके नेपालगन्ज में जारी आन्दोलन को जब प्रशासन ने दमन किया तो संयुक्त थरुहट मधेस संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को राप्तीपार क्षेत्र में भब्य जनप्रदर्शन किया गया ।

विभिन्न गाँव से कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सद्भावना नेता राम कुमार दीक्षित तथा संघीय समाजवादी फोरम के नेता कामता प्रसाद खटिक ने जनप्रदर्शन किया । गाँव में निकली रैली में हजारों लोग सहभागी हुए ।

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी

विभिन्न नाराबाजी सहित मटेहिया से सुरु हुई रैली इलाका प्रशासन कार्यालय नरैनापुर के सामने पहुँचकर कोणसभा में परिणत हुई । नेपालगन्ज को प्रादेशिक राजधानी और कञ्चनपुर से चितवन तक थरुहट अवध मधेश प्रदेश बनाने की माँगको लेकर अडे हुए नेताओं ने गाँव में अपना कमान सम्हाला है ।

binay dixit 2विभेदकारी नागरिकता ऐन खारेज करने और मधेशी जनताको अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए मोर्चा राप्तीपार क्षेत्र में पिछले ३ दिन से प्रदर्शन में उतरी है । इससे पहले नेपालगन्ज में जारी आन्दोलनको दबाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यु आदेश जारी कर दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed