दुहबी में शांति रैली निकाली गई
काठमांडू, सावन १२ – सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान करते हुए सुनसरी के दुहबी में शांति रैली आयोजित की गई है । सुनसरी के विभिन्न सामाजिक संघ संस्थाओं के नेतृत्व में मंगलवार (सावन १२) की सुबह शांति रैली निकाली गई ।
राष्ट्रीय झंडा लेकर निकले स्थानीय लोगों ने सभी जात, धर्म और भाषा भाषियों के बीच भाईचारा कायम रहने पर जोड़ दिया । रविवार (सावन १०) की रात सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–३, कप्तानगंज में दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी । उन्हें नियंत्रण में लेने के क्रम में प्रहरी द्वारा चलाई गई गोली कप्तानगंज के २४ वर्षीय ओमप्रकाश मेहता को लग गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई । इस घटना में कुछ और लोग भी घायल हुए हैं जिनका विराटनगर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है । उसके बाद से ही सुनसरी सहित कुछ जिलों में प्रत्येक दिन विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं । इस रैली को लेकर आयोजक ने जानकारी देते हुए कहा है कि – इस तरह के प्रदर्शनों से सामाजिक सद्भाव में खलल पड़ सकती है, दुहबी में शांति कायम रखने की अपील करते हुए यह रैली निकाली जा रही है ।


