मोरङ में डीजे बजाना निषेध
काठमांडू, सावन १२ – मोरङ में डीजे बजाना निषेध कर दिया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय मोरङ ने मंगलवार (सावन १२) एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि अब डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा ।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना में उल्लेख किया गया है कि “जिला के भीतर किसी भी मेला, महोत्सव, विवाह आदि विभिन्न समारोह, पार्टी, उत्सव, पर्व, धार्मिक कार्यक्रम, पुराण आदि कार्यक्रम तथा किसी भी स्थान पर जब तक की अगली सूचना जारी नहीं की जाती है, डीजे का प्रयोग करना निषेध है । ” सहायक प्रमुख जिला अधिकारी पवनराज कोइराला ने जानकारी दी है कि प्रशासन के सूचना विपरीत यदि इसका प्रयोग किया गया तो कानून अनुसार उनपर कारवाई की जाएगी ।


