Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेना और बन्दूक के बल पर संविधान जारी करने के प्रति मधेशी मोर्चा आक्रोशित

 

 

सन्दिप कुमार बैश्य, 1 गते असोज , बर्दिया

madhesi morcha photoमधेश के जायज माँग तथा मुद्दा जारी होने वाले संविधान में संबोधन नहीं होने से मधेशी मोर्चा आक्रोशित है । मधेश के जायज माँग तथा मुद्दा के ऊपर सरकार के गंभीर न होने और बहुमत की आड में बड़ी मात्रा में सेना परिचालन के साथ बन्दूक के बल में संविधान जारी होने के साथ ही संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा बर्दिया में आम हडताल को निरन्तरता देगा ऐसी जानकारी दी है । मधेशी मोर्चा ने विगत १ महीना से भी अधिक समय से शान्तिपूर्ण आन्दोलन करने के बाद भी सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही हैऔर अपने मन से मधेश के मुद्दों को न समेट कर संविधान लागू करने जा रही है अब यह आन्दोलन ज्यादा सशक्त रूप में जारी रहेगा । मोर्चा ने सदरमुकाम गुलरिया में शुक्रबार पत्रकार सम्मेलन कर के शुक्रबार से आम हडताल के कार्यक्रम को और भी सशक्त बनाने पर जोर दिया है । मधेशी मोर्चा की ओर से तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के संयोजक कृतिनाथ यादव, सदभावना पार्टी के अध्यक्ष धनेशकुमार यादव और संघीय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तोफा यादव ने शुक्रवार सयुक्त विज्ञप्ती प्रकाशित कर के आम हडताल को निरन्तरता देने क िबात कही है । मोर्चा ने आम हड़ताल, काला दिवस मनाने और संविधान दहन करने के कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उद्योगी,व्यापारी,यातायात व्यवसायी और आम जनसमुदाय में अनुरोध किया है । मोर्चा ने विज्ञप्ती के द्वारा संविधान घोषणा के दिन अर्थात असोज ३ गते काला दिवस के रुप में मनाने ,असोज ४गते जिला का मुख्य मुख्य चोक में संविधान दहन करने लगायत विभिन्न कार्यक्रम करने की जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com