जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिका द्वारा रक्तदान
दो महिलाए सहित २५ लोगों ने रक्तदान किया
नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, २०७२ असोज १२ गते ।
बाके जिला के नेपनलगन्ज से प्रकासित जनमत अद्र्ध साप्ताहिक पत्रिकाद्वारा हरेक तीन–तीन महीने में रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन होते आ रहा है ।
असोज ११ गते अन्तर्राष्ट्रीय थाहा पाउने दिवस के अवसर पर आर.टी.आई. (सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र) बा“के के सहकार्य तथा महिला विकास तथा कानून मञ्च के सहयोग में सम्पन्न रक्तदान कार्यक्रम में दो महिला“ सहित २५ लोगों ने रक्तदान किया ।
जनमत अद्र्धसाप्ताहिक पत्रिका ने अपने रजत वर्ष के अवसु पर २०६३ साल वैशाख महीने से ही नियमित रुप में त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन करते आया है इस बार २७ वा“ बार रक्तदान कार्यक्रम की गई है पत्रकार, ब्यापारी, अधिकारकर्मी लगायत लोगों ने रक्तदान किया ।
नेपाल अधिराज्य में दूसरी महिला इस क्षेत्र में पहली महिला है जो सब से अधिक रक्तदान किई है महिला रक्तदाता श्रीमती सरीता ज्ञवाली ने एक पाकेट खून की ब्याग नियमित रक्तदाता नीरजमान श्रेष्ठ को दिया और नीरजमान श्रेष्ठ ने १ पीन्ट खून देकर रक्तदान कार्यक्रम की शुरुवात किया ।
कार्यक्रम में रक्तदान करनेवाली नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बा“के की संयोजक सुश्री पदमा बस्नेत, रामकली थारु, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा, सरोज रेग्मी, पत्रकार राकेश कुमार मिश्रा, पवन जायसवाल, दिनेश ठाकुर, नियमित रक्तदाता विनोदकुमार वैश्य, पवनकुमार वैश्य, केशव विश्वकर्मा, रेडियो कृष्णसार एफ.एम. नेपालगन्ज के बिज्ञाापन प्रमुख प्रमोद डि.जी., लेखापाल मेघराज घर्ती, भगवान शरण यादव, आर.टी.आई गनापुर के संयोजक नारायण गडरिया (पाल), गोविन्दराम पासवान, कल्लु खान, शेखर चौधरी, लिला देव गिरी, शंकर बिश्वकर्मा, बिनोद बिष्ट, हरिशचन्द्र बि.क., जगत बहादुर चौधरी, जनक बहादुर थापा लगायत लोगों ने रक्तदान किया ।
जनमत सम्पादक पूर्ण लाल चुके के अनुसार कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के के पूर्व सभापति शुक्रऋषि चौलागाई, अधिवक्ता सुनील श्रेष्ठ, अधिवक्ता बिश्वजीत तिवारी, लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखाद्वारा सञ्चालित मध्यपश्चिम क्षेत्रीय रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सरीता सिंह, प्राविधिक महेश ज्ञवाली, बैकुण्ठ रेग्मी, रविन्द्र कुमार मिश्र, सुनीता कुमाई, और संजय बढही लगायत लोगों ने प्राविधिक सहयोग किया ।
आयोजक जनमत अद्र्धसाप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक पूर्णलाल चुके के अनुसार जनमत ने रक्तदान जीवन दान है और बंूद खून से किसी का जीवन बचा सकते है उस उद्देश्य के साथ नियमित रुप में विगत नौ वर्ष से रक्तदान कार्यक्रम की संचालन करते आयें है बताया ।

