कपिलबस्तु में ६७वें अन्तर्राष्ट्रिय मानव अधिकार दिवस पर सौंपा गया ज्ञापन पत्र
दिलिप कुमार यादव, कपिलबस्तु,११ दिसम्बर,
कल्ह कपिलवस्तु में ६७ वें अन्तर्राष्ट्रिय मानव अधिकार दिवस के अवसर में ज्ञापन पत्र सौंपा गया है । ६७ वें अन्तर्राष्ट्रिय मानव अधिकार दिवस के अवसर में कपिलवस्तु जिले में हो रहे बालविबाह, दहेज प्रथा, जातिय भेदभाव, लैङ्गिक हिंसा, यौन दुव्र्यवहार अन्त्य के लिए जिला युवा सञ्जाल कपिलवस्तु, संवाद किशोरकिशोरी तथा एनिमेटरों के सञ्जाल (सान) कपिलवस्तु नगरपालिका, संवाद किशोकिशोरी तथा एनिमेटरों के सञ्जाल (सान) महाराजगंज ने प्रमुख जिला अधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपा है ।

केवल रङ्ग, जात, काम व वंशज के आधार पर किसी वर्ग एवम् समुदाय से भेदभाव करके मानवअधिकार के उपभोग से वञ्चित न किए जाने के मान्यतासहित आज जिला युवा सञ्जाल कपिलवस्तु, संवाद किशोकिशोरी तथा एनिमेटरों के सञ्जाल (सान) कपिलवस्तु नगरपालिका, संवाद किशोकिशोरी तथा एनिमेटरों के सञ्जाल (सान) महाराजगंज के द्वारा ज्ञापन पत्र सौंपे जाने की जानकारी जिला युवा संजाल के अध्यक्ष दिलिप कुमार यादव ने बताया है । कपिलवस्तु जिला में साँस्कृतिक रुप में होनेवाले बालविबाह, दहेज प्रथा के अन्त्य के लिए हरेक गांव मोहल्ले तक अनुगमन करने व वैसे अपराधियों का कानूनी कार्रवाई करने, बालबालिका एवं किशोरकिशोरीयों के उपर होनेवाले कई तरह के हिंसा एवं जातिय विभेद से उनका मानसिक तौरपर आत्मबल घटने के वजह से उन सभी को शून्यसहनशीलता अपराध के दायरा के भीतर लाने के लिए, जिससे किसी भी तरह के बालबालिका एवं किशोरकिशोरीयों को इस तरह के हिंसा का सामना न करना पडे । जातीय भेदभाव तथा छुवाछूत (कसूर और सजाय) ऐन, २०६८ में रहे कानूनों का प्रचारप्रसार करने का सामाजिक दायित्व लिए सभी सरकारी तथा गैर सरकारी निकायों का निर्देशन करने, जिल्ला प्रहरी कार्यालय में जातिय विभेद तथा छुवाछूत के मुद्दा को देखने के लिए अलग दलित डेस्क का स्थापना करने, कपिलवस्तु जिला को जातीय विभेद तथा छुवाछूत मुक्त जिला बनाने के लिए समुदाय में होनेवाले जातिय विभेद व्यवहार के अपराधियों को शून्य सहनशीलता के साथ न्याय के प्रक्रिया में लाने, दलित समुदाय के लिए प्रमुख जिला अधिकारी के नेतृत्व में रहे जिला दलित हकअधिकार प्रवर्धन तथा अनुगमन समिति को सक्रिय बनाने दलित समुदाय के अधिकतर बालबालिका एवं किशोकिशोरीयों को अभी भी आधारभूत शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा के पहुँच से बाहर रहने के वजह से उनलोगों के पहुंच को सुनिश्चित करने का बिषय ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया था । ज्ञापन पत्र लेते हुए प्रमुख जिला अधिकारी अब्दुल कलाम खाँ ने इस अच्छे काम का शुरुवात युवाओं के द्वारा किए जानेपर खुद के द्वारा भी पहल किए जाने का प्रतिबद्धता भी जताया था ।

