Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी गठबन्धन के युवा नेताओं की टोली पटना में

 

पटना, बिहार पौष,२४ गते शुक्रबार |

मधेश आन्दोलन के मुख्य केन्द्र रहे बीरगंज के चर्चित युवा नेताओं की टोली पटना गई है ।

young leader of madheshi

संघीय समावेशी मधेशी गठबन्धन के नेता एवं फोरम गणतांत्रिक के के.स. तथा मधेश केन्द्र के राष्ट्रीय संयोजक विजय महासेठ के नेतृत्व में भारत के बिहार की राजधानी पटना जाने वाली टोली में युवागठबन्धन के पर्सा संयोजक ईश्वर यादव, सलाहकार एवं युवा नेता तथा मधेश अध्ययन केन्द्र नारायणी अंचल संयोजक ओमप्रकाश सर्राफ, मधेशी पत्रकार समाज पर्सा के अध्यक्ष संतोष पटेल हैं जो मधेश आन्दोलन के बारे में नेपाल के सत्ताधारी दल द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में मधेश और मधेशियों के प्रति फैलाए गए भ्रम को दूर करने की कोशिश करेंगे । साथ ही भारत के केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी के प्रभावशाली नेताओं के साथ मुलाकात कर के नेपाल में सदियों से रह रहे मधेशियों की पीड़ा एवं राज्य के द्वारा किए गए विभेद और अपने ही देश में दूसरे दर्जे के नागरिक बनाए जाने की विस्तृत जानकारी कराने वाले हैं । ये सारी जानकारी टोली के नेता सर्राफ द्वारा दी गई है । साथ ही टोली ने बताया कि भारत के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो.डा.संजय पासवान द्वारा आयोजित भारत नेपाल सम्बन्ध कार्यशाला में टोली के नेता सहभागी होंगे । टोली के संयोजक ईश्वर यादव ने कहा कि भारत के वरिष्ठा नेताओं का नेपाल के मधेशी मूल के नागरिकों के साथ राज्य जो विभेद कर रहा है और चेहरे की वजह से उन्हें भारतीय कह कर जो उपेक्षा की जाती है इसकी जानकारी कराई जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com